AMU में जिन्ना की तस्वीर पर बवाल
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाने को लेकर सियासी पारा गर्म है। स्थानीय सांसद सतीश गौतम ने वीसी तारिक मंसूर से चिठ्ठी लिखकर पूछा है कि जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी में क्यों लगाई गई है। सांसद ने सवाल किया है कि यहां पर महेंद्र प्रताप सिंह जैसे महान लोगों की तस्वीर लगानी चाहिए थी न कि जिन्ना की। महेंद्र प्रताप सिंह ने यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए अपनी ज़मीन दान में दी थी। सतीश गौतम ने यूनिवर्सिटी के वीसी तारिक मंसूर से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। इस बारे में सांसद ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि संस्थान में यह तस्वीर कहां लगी है लेकिन वह क्यों लगी है, यह बड़ा सवाल ज़रूर है। देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान के संस्थापक की तस्वीर यूनिवर्सिटी में लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता। वीसी की ऐसी क्या मजबूरी थी जो उन्होंने जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी में लगाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें